रायपुर पुलिस ने ओडिशा से छत्तीसगढ़ तक नशीली दवाओं की सप्लाई करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से करीब तीन हजार नशीली गोलियां बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें पुलिस ने सप्लाई चैन को ट्रैक कर आरोपियों को दबोचा।
read also: SIR News: मतदाता सूची से नाम कट गया? तुरंत भरें फॉर्म-6, जानें जरूरी दस्तावेज
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी ओडिशा से नशीली गोलियां लाकर रायपुर और आसपास के इलाकों में खपाने की तैयारी में थे। पूछताछ में नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के नाम भी सामने आने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है और नशे के अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


