अमेरिका और पाकिस्तान के बीच हुए संयुक्त सैन्य अभ्यास को लेकर भारत की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस ने इस कदम पर कड़ी आपत्ति जताते हुए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि अमेरिका द्वारा पाकिस्तान के साथ सैन्य अभ्यास करना इस बात का संकेत है कि भारत की तथाकथित मजबूत कूटनीति का असर कमजोर पड़ा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “स्वघोषित विश्वगुरु की विदेश नीति अब सवालों के घेरे में है।”
read also: AIIMS का चौंकाने वाला खुलासा: सर्दियों में इन कारणों से बढ़ती हैं मौतें, आंकड़े कर देंगे हैरान
जयराम रमेश ने सोशल मीडिया के जरिए प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान को लगातार आतंकवाद के मुद्दे पर घेरने की बात करने वाली सरकार के दौर में अमेरिका का यह कदम चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की कूटनीतिक विफलताओं के कारण अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की स्थिति कमजोर हो रही है। कांग्रेस का कहना है कि ऐसे समय में, जब पाकिस्तान को लेकर भारत की सुरक्षा चिंताएं बनी हुई हैं, अमेरिका-पाक सैन्य सहयोग पर सरकार को स्पष्ट जवाब देना चाहिए।


