Gold & Silver Price Update : देश में सोने की कीमतों में लगातार दूसरे दिन गिरावट है। 17 जनवरी की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड लुढ़ककर 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं मुंबई में कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव टूटकर 4603.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मजबूत डॉलर और पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के बाद भू-राजनीतिक जोखिम कम होने से कीमतों में गिरावट आई। आइए जानते हैं देश के कुछ बड़े शहरों का गोल्ड रेट…
दिल्ली में सोने की कीमत
दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 143540 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 131590 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता
वर्तमान में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 131440 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत
इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 143390 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 131440 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
Jayshree Ullal Richest Indian Woman CEO : भारत की बेटी जो बनी दुनिया की सबसे अमीर टेक CEO
| शहर | 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) |
| दिल्ली | 131590 | 143540 |
| मुंबई | 131440 | 143390 |
| अहमदाबाद | 131490 | 143440 |
| चेन्नई | 131440 | 143390 |
| कोलकाता | 131440 | 143390 |
| हैदराबाद | 131440 | 143390 |
| जयपुर | 131590 | 143540 |
| भोपाल | 131490 | 143440 |
| लखनऊ | 131590 | 143540 |
| चंडीगढ़ | 131590 | 143540 |
चांदी की कीमत
सोने की ही तरह चांदी में भी गिरावट आई है। 17 जनवरी की सुबह देश में चांदी की कीमत 291900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। विदेशी बाजारों में हाजिर भाव गिरकर 90.33 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इससे पहले चांदी ने 93.57 डॉलर प्रति औंस का रिकॉर्ड हाई छुआ था। अमेरिकी प्रशासन के चांदी और दूसरी जरूरी धातुओं पर आयात कर लगाने से बचने के बाद कीमत में गिरावट आई। घरेलू बाजार में चांदी की कीमत साल 2026 में अब तक 22.4 प्रतिशत बढ़ चुकी है।


