बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की अपकमिंग फिल्म ‘एक दिन’ का पहला पोस्टर जारी कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई है। इस फिल्म में साउथ की लोकप्रिय अभिनेत्री साई पल्लवी अहम भूमिका में नजर आएंगी। पोस्टर में दोनों कलाकारों की सादगी और इमोशनल टोन ने फैंस का ध्यान खींचा है।
मेकर्स के मुताबिक, फिल्म ‘एक दिन’ 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। यह एक संवेदनशील और भावनात्मक कहानी पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें रिश्तों और जिंदगी के खास पहलुओं को दर्शाया जाएगा। जुनैद खान की यह फिल्म उनके करियर के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है, वहीं साई पल्लवी की मौजूदगी ने प्रोजेक्ट को लेकर उम्मीदें और बढ़ा दी हैं।


