फिल्म ‘जन नायकन’ (Jana Nayagan) के मेकर्स को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। शीर्ष अदालत ने फिल्म से जुड़े विवाद पर सीधे सुनवाई करने से इनकार कर दिया और याचिकाकर्ताओं को संबंधित हाईकोर्ट का रुख करने की सलाह दी। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस तरह के मामलों में पहले हाईकोर्ट में सुनवाई कराना उचित प्रक्रिया है।
अदालत के इस रुख के बाद फिल्म के निर्माताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि अब उन्हें हाईकोर्ट में ही राहत की उम्मीद करनी होगी। बताया जा रहा है कि फिल्म को लेकर कानूनी आपत्तियां और याचिकाएं दायर की गई थीं, जिस पर तत्काल सुनवाई की मांग की गई थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब आगे की कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट में लड़ी जाएगी।


