देश के कई हिस्सों में ठंड का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। आज 21 दिसंबर को उत्तर भारत में शीतलहर और घने कोहरे ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और बिहार के कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि सुबह और रात के समय घना कोहरा यातायात को प्रभावित कर सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना है, वहीं पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी तेज हो सकती है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फ गिरने से ठंड और बढ़ेगी, जिसका असर मैदानी राज्यों में भी देखने को मिलेगा। बारिश और बर्फबारी के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जा सकती है।
read also: कोरबा: करतला जंगल में जुआ फड़ पर छापा, 20 आरोपी गिरफ्तार, 2.5 लाख रुपये और वाहन बरामद
दिल्ली-एनसीआर में सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि दिन में धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है। यूपी और बिहार के कई जिलों में शीतलहर के साथ-साथ कोहरे का असर बना रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों को ठंड से बचाव के लिए सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।


