जगदलपुर : शहर से लगे अड़ावाल चौक में गुरुवार को दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। इस हादसे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रक के अचानक मोड़ देने से बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रक के सामने अपनी बाइक के साथ गिर गया।
बिलासपुर में दिनदहाड़े बंदूक की नोक पर लूट की कोशिश, बदमाश फरार
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक बी धर्मा राव ओडिशा का रहने वाला है और एनएमडीसी स्टील प्लांट में इंजीनियर के पद पर पदस्थ था। वह अपनी ड्यूटी कर मृतक आड़ावाल स्थित अपने किराए के मकान की तरफ लौट रहा था, तभी वह हादसे का शिकार हो गया।
सौम्या चौरसिया की रिमांड पूरी, ईडी के सामने पेश होने के बाद कोर्ट ने दी 14 दिन की न्यायिक रिमांड
घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची बोधघाट पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है।


