छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड की ओर से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए एक रोमांचक पहल की गई, जिसमें मैनपाट की खूबसूरत वादियों में एडवेंचर गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य प्रदेश को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में स्थापित करना और युवाओं व पर्यटकों को नई पर्यटन संभावनाओं से जोड़ना है।
कार्यक्रम के दौरान मैनपाट में एडवेंचर राइड्स, ऑफ-रोडिंग और अन्य रोमांचक गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें बड़ी संख्या में पर्यटकों और स्थानीय युवाओं ने हिस्सा लिया। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर मैनपाट की वादियों में जब रोमांच की रफ्तार दौड़ी, तो यह नजारा देखने लायक रहा। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे ताकि प्रदेश के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिल सके।
read also: गौ तस्करी का पर्दाफाश, तेज रफ्तार पिकअप पलटने से गौवंशों की मौत, तस्कर फरार
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की गतिविधियों से न सिर्फ पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय रोजगार और आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। मैनपाट को ‘छत्तीसगढ़ का शिमला’ कहा जाता है और ऐसे आयोजनों से इसकी लोकप्रियता और बढ़ने की उम्मीद है।


