छत्तीसगढ़ में धान खरीदी व्यवस्था में कथित अव्यवस्था को लेकर राजनीतिक घमासान तेज हो गया है। इस मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की कार्यवाही से बहिर्गमन किया। विपक्ष का आरोप है कि राज्य में धान खरीदी केंद्रों पर अव्यवस्था के चलते किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस विधायकों ने सदन में आरोप लगाया कि कई खरीदी केंद्रों पर किसानों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ रहा है, वहीं भुगतान और टोकन वितरण में भी अनियमितताएं सामने आ रही हैं। विपक्ष ने सरकार से इस मुद्दे पर तत्काल चर्चा और ठोस जवाब की मांग की, लेकिन संतोषजनक प्रतिक्रिया न मिलने का आरोप लगाते हुए सदन से वॉकआउट कर दिया।
read also: Bijapur IED Blast: बीजापुर में बारूदी सुरंग विस्फोट, सीआरपीएफ के दो जवान घायल
वहीं, सत्तापक्ष ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि राज्य सरकार धान खरीदी को सुचारू रूप से संचालित कर रही है और किसानों के हितों की अनदेखी नहीं की जा रही। सरकार की ओर से भरोसा दिलाया गया कि जहां भी समस्याएं सामने आई हैं, वहां तत्काल सुधारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।


