कोरबा : रेलवे लाइन से लगे इंदिरा नगर बस्ती में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सोमवार की सुबह लोगों के घर के बाहर में लाल कलर के क्रॉस के निशान देखने को मिला। बताया जा रहा है कि रेलवे प्रबंधन के द्वारा किया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि एक माह पहले रेलवे प्रबंधन के द्वारा लगभग ढाई सौ घरों को खाली करने नोटिस से जारी किया गया था। लेकिन अब तक किसी तरह का कोई प्रतिक्रिया रेलवे के द्वारा सामने नहीं आई। अचानक से देर रात इस तरह क्रॉस लगाकर जाना और सुबह जानकारी मिलती है कि रेलवे के द्वारा मंगलवार को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।
रायगढ़ में अवैध करंट हुकिंग से दो ग्रामीणों की मौत, 5 आरोपी गिरफ्तार
इससे बस्ती वासी आक्रोशित हो गए और सभी एकत्रित होकर रेलवे एआरएम के कार्यालय पहुंचे। जहां उनके दफ्तर में ताला लटका हुआ था। उसके बाद रेलवे आरपीएफ कार्यालय पहुंचे। वहां समझा इसके बाद सभी स्टेशन परिसर पर पहुंच गए और गेट के सामने प्रदर्शन करने लगे। कहने लगे कि संबंधित अधिकारी यहां पर आए और वह उनकी बातों को समझे।स्टेशन मास्टर मौके पर पहुंचे और उन्होंने बस्ती वासियों को समझाया। लेकिन बस्ती वासी कहने वालों की बड़े अधिकारी आए और हमसे बात करें। बस्ती वासियों की मानें तो अचानक से रेलवे के द्वारा इस तरह से कार्यवाही की बात कहने पर हड़कंप मच गया है।
कोरबा: 18-19 दिसम्बर को वधशालाएँ और मांस विक्रय दुकाने रहेगी बंद
उन्हें न तो कोई जगह दी और ना ही किसी तरह का मुआवजा देने की बात कही। अगर कार्रवाई होती है तो वह जाए तो जाए कहां। बस्ती वासियों की मांग है कि रेलवे प्रबंधन पहले उन्हें रहने के लिए कहीं जगह दे। इसके बाद वह खाली करने को तैयार है। अगर नहीं देते हैं तो वह अपना घर खाली नहीं करेंगे चाहे जो भी हो। वहीं स्टेशन परिसर पर आंदोलन की सूचना मिलते ही रेलवे आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने का प्रयास करने लगी। लेकिन उसके बावजूद भी लोग अपनी बातों को लेकर स्टेशन पर बैठे रहे। कार्रवाई को लेकर रेलवे के द्वारा पूरी तरह से तैयारी की जा चुकी है। वहीं रेलवे पुलिस बाहर से भी बुला रही है।


