भारत की रक्षा ताकत को भविष्य के युद्धों के लिए तैयार करते हुए DRDO ने छठी पीढ़ी के फाइटर जेट से जुड़ी अत्याधुनिक तकनीकों पर बड़ा कदम उठाया है। इस पहल के तहत ऐसे एडवांस सेंसर, मल्टी-स्पेक्ट्रम रडार और AI-आधारित सिस्टम विकसित किए जा रहे हैं, जो जमीन के नीचे छिपे बंकरों और दुश्मन ठिकानों का भी सटीक पता लगाने में सक्षम होंगे।
रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि यह तकनीक भारत को एयर डोमिनेंस, स्टील्थ और डीप-स्ट्राइक क्षमताओं में नई बढ़त दिलाएगी, जिससे भविष्य में दुश्मन के लिए जमीन के ऊपर ही नहीं, बल्कि पाताल में भी बच पाना मुश्किल हो जाएगा।


