प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को लोकसभा में ‘वंदे मातरम’ पर होने वाली विशेष चर्चा की औपचारिक शुरुआत करेंगे। संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान निर्धारित इस चर्चा को सरकार ऐतिहासिक और राष्ट्रभावना से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे के रूप में देख रही है। अधिकारियों के अनुसार, इस बहस में गीत के इतिहास, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और वर्तमान राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में इसकी प्रासंगिकता पर विस्तृत विमर्श होगा।
read also: IAS Cadre Allocation 2024: छत्तीसगढ़ को 3 नए IAS अधिकारियों का तोहफा, जानें किसे मिला कौन सा राज्य
पीएम मोदी के संबोधन के बाद विभिन्न दलों के सांसद भी अपनी राय रखेंगे। सत्र के दौरान राष्ट्रगान और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े अन्य विषयों पर भी चर्चा की संभावना जताई जा रही है।


