सोशल मीडिया पर इन दिनों इंद्रेश उपाध्याय की शादी का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। भव्य समारोह में कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी ने इस वेडिंग को खास बना दिया। प्रसिद्ध सिंगर बी प्राक, बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री और कई अन्य दिग्गज इस शादी में शामिल हुए, जिनकी झलकियां सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही हैं।
वीडियो में बी प्राक को लाइव परफॉर्मेंस देते देखा जा सकता है, जबकि धीरेंद्र शास्त्री दूल्हा–दुल्हन को आशीर्वाद देते नजर आए। समारोह में सजावट से लेकर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों तक हर दृश्य शाही अंदाज में कैद हुआ, जिसे देखकर फैंस शादी की तारीफ करते नहीं थक रहे।
read also: Raipur News: झंडा दिवस कोष में सर्वाधिक संग्रह पर राज्यपाल डेका ने रायपुर कलेक्टर को किया सम्मानित
शादी के ये क्लिप इंस्टाग्राम, यूट्यूब और फेसबुक पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं। फैंस न केवल स्टार गेस्ट्स की उपस्थिति को लेकर उत्साहित हैं, बल्कि वेडिंग की भव्यता और पारंपरिक अंदाज की भी जमकर सराहना कर रहे हैं।


