छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में हाल ही में हुई ज्वेलरी दुकान की लूट की वारदात का पुलिस ने सफलतापूर्वक पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से लूटे गए सभी आभूषण बरामद कर लिए गए हैं।
लूट की घटना के बाद पुलिस टीम ने इलाके में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया और मुखबिरों से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी।जांच के दौरान लूट में शामिल तीन युवकों की पहचान हुई, जिन्हें विशेष टीम ने दबिश देकर गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के पास से —लूट में इस्तेमाल देशी कट्टा , जिंदा कारतूस , ज्वेलरी दुकान से ले जाए गए सोने-चांदी के आभूषण
बरामद किए हैं।पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने पूछताछ में वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।
पता चला है कि आरोपियों ने घटना से पहले दुकान और आसपास के बाजार का लगातार रैकी की थी। मौका मिलते ही वे वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए थे।पुलिस का कहना है कि इन आरोपियों का क्रिमिनल रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।
घटना के बाद जिले में सुरक्षा और सतर्कता को बढ़ाया गया है। बाजारों और प्रमुख इलाकों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसे मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।सुकमा पुलिस ने बताया कि मामले की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और जल्द ही आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जाएगी।


