छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में SECL की कोयला खदान के विस्तार को लेकर बुधवार को स्थिति तनावपूर्ण हो गई। विरोध कर रहे ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी झड़प हो गई, जिसमें कई ग्रामीण और कुछ पुलिसकर्मी घायल हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि खदान विस्तार से उनकी ज़मीन, जलस्रोत और पर्यावरण को भारी नुकसान होगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि उचित पुनर्वास व मुआवज़ा दिए बिना खदान के विस्तार की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने बताया कि प्रशासनिक टीम सर्वे कार्य के लिए पहुंची थी, तभी अचानक भीड़ उत्तेजित हो गई और पथराव शुरू हो गया, जिसके बाद हालात काबू करने के लिए बल का प्रयोग करना पड़ा। घायल ग्रामीणों और पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
read also: CBSE की नई गाइडलाइंस: प्रैक्टिकल एग्जाम और इंटरनल असेसमेंट अब होंगे स्टैंडर्ड तरीके से पूरे देश में
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। प्रशासन ने स्थिति नियंत्रण में होने का दावा किया है, जबकि ग्रामीणों ने आगे भी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है। खदान विस्तार पर बढ़ते विरोध को देखते हुए जिला प्रशासन जल्द ही वार्ता बुलाने की तैयारी कर रहा है।


