छत्तीसगढ़ के माओवादी प्रभावित इलाकों से बड़ी खबर सामने आई है। माओवादी मिलिट्री कमीशन (MMC Zone) ने 1 जनवरी से हथियारबंद संघर्ष विराम की घोषणा कर दी है। नक्सली संगठन की ओर से जारी एक पत्र में प्रवक्ता ने कहा है कि वे संघर्ष विराम के दौरान ‘जन हित’ और ‘संवाद’ को प्राथमिकता देंगे। पत्र जारी होते ही सुरक्षा एजेंसियों ने स्थिति पर कड़ी नजर रखना शुरू कर दिया है।
नक्सली प्रवक्ता द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि हथियारबंद अभियान को 1 जनवरी से अस्थायी रूप से रोका जाएगा। यह निर्णय संगठन के “आंतरिक पुनर्गठन” और “जन मुद्दों को समझने” के लिए लिया गया है। संघर्ष विराम के दौरान माओवादी किसी भी बड़े हमले या अभियान को अंजाम नहीं देंगे। उन्होंने सरकार से भी “एकतरफा ऑपरेशनों में कमी” और “ग्राउंड संवाद” बढ़ाने की अपील की है।
नक्सलियों द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा के बाद भी सुरक्षा बल सतर्क हैं। अधिकारियों का कहना है कि—
“ऐसे पत्रों को गंभीरता से लिया जाता है, लेकिन सुरक्षा प्रोटोकॉल में कोई ढील नहीं दी जाएगी। ऑपरेशंस जरूरत के अनुसार जारी रहेंगे।”
दंतेवाड़ा, नारायणपुर, बीजापुर, सुकमा और कांकेर जैसे जिलों में इस घोषणा के बाद मिश्रित प्रतिक्रिया देखने को मिली है।कुछ ग्रामीणों ने राहत की उम्मीद जताई है।वहीं सुरक्षा बलों का कहना है कि पहले भी कई बार नक्सली संघर्ष विराम का एलान कर रणनीतिक तैयारी में जुटे हैं, इसलिए हर स्थिति पर पैनी निगरानी जरूरी है।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कहा कि वे शांति प्रक्रिया के हर सकारात्मक प्रयास का स्वागत करते हैं, लेकिन राज्य में विकास और सुरक्षा दोनों को प्राथमिकता दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क, संचार और स्वास्थ्य सुविधाओं को तेजी से बढ़ाया जा रहा है।
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर संघर्ष विराम वास्तविक हुआ तो सुरक्षा अभियानों के दबाव में कमी आएगी | ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ेगी | माओवादी वार्ता के लिए नया रास्ता खोल सकते हैंहालांकि आने वाले कुछ हफ्ते यह तय करेंगे कि यह संघर्ष विराम रणनीतिक कदम है या शांति की दिशा में उठाया गया वास्तविक प्रयास।


