उत्तर भारत में सर्दी ने इस बार रिकॉर्ड तोड़ शुरुआती दस्तक दी है। नवंबर के महीने में ही कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया, जिससे मौसम अचानक बेहद ठंडा हो गया है। तापमान में तेजी से गिरावट को देखते हुए प्रशासन ने ठंड संबंधित अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
मौसम विभाग के अनुसार हिमालयी राज्यों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में भी रात का तापमान सामान्य से 3–4 डिग्री कम है। कई शहरों में पारा नवम्बर के पहले ही सप्ताह में जनवरी जैसी ठंड का अहसास करा रहा है।उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और पंजाब के कई जिलों में पारा तेजी से नीचे गिरा है। पहाड़ी राज्यों—उत्तराखंड और हिमाचल—में कई जगहों पर तापमान 5°C के करीब पहुंच गया है, जबकि ऊँचाई वाले इलाकों में पाला जमने की भी रिपोर्ट है।
read also: राष्ट्रीय कथक प्रतियोगिता में विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन, विद्यालय का नाम रोशन
IMD का अनुमान है कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाएँ और तेज होंगी, जिससे तापमान में और गिरावट संभव है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में अगले एक हफ्ते तक कड़ाके की ठंड बनी रह सकती है।


