प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना से जुड़े लाखों किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी आने वाली है। जानकारी के अनुसार, 21वीं किस्त कुछ ही घंटों में जारी होने वाली है, जिससे करीब 3.71 लाख किसानों के खातों में 2,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर होगी।
केंद्र सरकार हर साल किसानों को आर्थिक सहायता के रूप में 6,000 रुपये तीन समान किस्तों में देती है। यह राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में DBT के माध्यम से भेजी जाती है। अब सरकार 21वीं किस्त जारी करने की तैयारी में है, और राज्यों को भी आवश्यक डेटा व सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिए जा चुके हैं।
कई किसानों की किस्त ई-केवाईसी न होने या रिकॉर्ड में गड़बड़ी के कारण अटक सकती है। इसलिए सरकार ने दोबारा से निर्देश दिए हैं कि लाभार्थी किसान अपनी e-KYC, बैंक खाता और भूमि रिकॉर्ड समय रहते अपडेट कर लें। जिन किसानों के रिकॉर्ड पूरी तरह सत्यापित हैं, उन्हें किस्त मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
कई राज्यों में किसानों की सूची फाइनल कर ली गई है और पोर्टल पर ‘किस्त तैयार’ का अपडेट दिखना शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इस किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, खासतौर पर खरीफ और रबी सीजन की जरूरतों को देखते हुए यह राशि काफी मददगार साबित होगी।
अगर सब कुछ तय समय पर होता रहा, तो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज या अगले कुछ घंटों में किसानों के खातों में पहुंचना शुरू हो जाएगी। सरकार ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि कोई भी पात्र लाभार्थी इससे वंचित नहीं रहेगा।


