उत्तर भारत में सर्दी ने तेजी से दस्तक दे दी है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी से लेकर बिहार तक सुबह-शाम ठंड का एहसास बढ़ गया है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने लगा है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हिमाचल और उत्तराखंड के ऊपरी क्षेत्रों में नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण भारी बर्फबारी हो रही है, जबकि मैदानी राज्यों में कोल्ड वेव की स्थिति बनने लगी है।
read also: CG Breaking: BJP सांसद के काफिले में हादसा, तीन गाड़ियां आपस में भिड़ीं, कई वाहन क्षतिग्रस्त
मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। ठंडी हवाओं के चलते आने वाले दिनों में पारा और नीचे जा सकता है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 48 घंटे उत्तर भारत के लिए काफी ठंडे रहने वाले हैं, इसलिए लोगों को सतर्क रहने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने की सलाह दी गई है।


