सुकमा : जिले के भेज्जी–चिंतागुफा सीमा के घने तुमालपाड़ जंगल में DRG के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। DRG और माओवादियों के बीच शनिवार सुबह हुई मुठभेड़ में कुख्यात जनमिलिशिया कमांडर माड़वी देवा समेत 3 माओवादी मारे गए हैं। माड़वी देवा 5 लाख का इनामी था और ASP आकाश राव गिरिपुंजे की हत्या की साजिश, कई IED ब्लास्ट और निर्दोष ग्रामीणों की हत्या जैसी घटनाओं में शामिल था। वहीं मौके से DRG की टीम ने भारी मात्रा में हथियार और माओवादी सामग्री भी बरामद की है।
छत्तीसगढ़ में सख्त निगरानी: समर्थन मूल्य खरीद से पहले 19,320 क्विंटल अवैध धान जब्त
कैसे हुआ मुठभेड़
पुलिस अधीक्षक सुकमा किरण चव्हाण ने बताया कि 16 नवंबर को थाना भेज्जी एवं चिंतागुफा के सीमावर्ती क्षेत्र के तुमालपाड़ जंगल और पहाड़ी इलाके में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिज़र्व गार्ड (DRG) की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सर्च अभियान के दौरान सुबह से ही DRG जवानों और माओवादियों के बीच रुक-रुककर फायरिंग हुई। प्रारंभिक सूचना के अनुसार, मुठभेड़ स्थल से अब तक 2 महिला माओवादियों सहित कुल 03 माओवादी कैडरों के मारे जाने की पुष्टि हुई है, जिनकी पहचान भी कर ली गई है।
मुठभेड़ में मारे गए माओवादियों के नाम
माड़वी देवा – जनमिलिशिया कमांडर, स्नाइपर स्पेशलिस्ट, कोंटा एरिया कमेटी सदस्य, इनाम 5 लाख रुपये
पोड़ियम गंगी – कोंटा एरिया CNM कमांडर, इनाम 5 लाख रुपये
सोड़ी गंगी – किस्टाराम एरिया कमेटी सदस्य, इनाम 5 लाख रुपये


