2025 में अमेरिका में बड़ी कंपनियों की दिवालिया होने की संख्या शिगोरा लगाते आंकड़ों तक पहुंच गई है। एस एंड पी ग्लोबल (S&P Global) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अभी तक 655 बड़ी कंपनियों ने दिवालियेपन का रास्ता चुना है — जो पिछले 15 सालों में सबसे अधिक है।
विश्लेषकों का कहना है कि इस रिकॉर्ड टूटने में मुख्य रूप से उच्च ब्याज दर, वैश्विक अर्थव्यवस्था की अनिश्चितता, और कुछ मामलों में ट्रंप प्रशासन की नीतियों जैसे व्यापारिक टैरिफ फैसलों का बड़ा हाथ है।
read also: Gold-Silver Rate Today: सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी की रौनक बरकरार – जानें आज के ताज़ा रेट
यह दिवालियापन की लहर अमेरिकी नौकरी बाजार, निवेशकों की भावना और आर्थिक स्थिरता पर गहरा असर डाल सकती है। इससे न सिर्फ कॉर्पोरेट सेक्टर में खतरे की घंटी बज रही है, बल्कि आने वाले महीनों में अर्थव्यवस्था की दिशा को लेकर भी चिंताएं बढ़ गई हैं।


