सोशल मीडिया पर एक अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक अपनी गर्लफ्रेंड को बर्थडे सरप्राइज देने के लिए डिलीवरी बॉय बनकर उसके घर पहुंच जाता है। वीडियो में युवक ने फूड डिलीवरी यूनिफॉर्म पहन रखी है और हाथ में केक का बॉक्स है। जैसे ही गर्लफ्रेंड दरवाजा खोलती है, वह पहले हैरान होती है, फिर सरप्राइज देखकर खुशी से झूम उठती है।
वीडियो पर लोग जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा, “अब असली डिलीवरी बॉय को भी शक होगा!”, तो किसी ने मजाक में कहा, “जिससे बचा रहे थे, अब वो भी देखेंगे!” कई यूजर्स ने इस सरप्राइज को ‘क्रिएटिव लव मूव’ बताया, वहीं कुछ ने कहा कि यह प्लान गलत समय पर किसी गलतफहमी की वजह भी बन सकता था।
मलेशिया के तट पर म्यांमार जा रहा जहाज डूबा, 300 प्रवासियों में से 10 की बची जान, सैकड़ों लापता


