कोरबा : जिले के कोरबा एवं कटघोरा वनमंडल में हाथियों का उत्पात लगातार जारी है, जहां कटघोरा वनमंडल में 42 हाथी पसान एवं केंदई रेंज में घूम-घूमकर फसलों को तहस-नहस कर रहे हैं। वहीं कोरबा वनमंडल के करतला रेंज में भी 38 हाथी भारी उत्पात मचा रहे हैं। करतला रेंज के बड़मार में 38 हाथियों के दल में से 34 हाथी अलग होकर पीडिय़ा पहुंच गए।
Mobile Apps: आपके ही फोन से हो रही है आपकी जासूसी! सावधान रहें इन खतरनाक ऐप्स से
हाथियों ने यहां पहुंचते ही खेतों में प्रवेश कर वहां लगे धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया, जबकि बड़मार में शेष बचे 4 हाथी वन विभाग द्वारा किए गए प्लांटेशन क्षेत्र में पहुंच गए और वहां लगे गेट को तोडऩे के साथ पौधों को भी तहस-नहस कर दिया जिससे वन विभाग को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
JEE Main 2026 में बड़े बदलाव: परीक्षा केंद्र का चुनाव खुद करेंगे उम्मीदवार, नए नियम हुए लागू
उधर कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज में विगत एक सप्ताह से उत्पात मचाकर किसानों एवं क्षेत्रवासियों के नाकों में दम कर देने वाले 42 हाथियों का दल बीती रात केंदई रेंज के लमना पहुंच गया और रास्ते में आमाटिकरा, हरमोर, कलमीटिकरा तथा लमना गांव में 15 ग्रामीणों की धान की फसल को रौंदने के बाद बेलबंधा पहाड़ पहुंच गया है। बड़ी संख्या में हाथियों के क्षेत्र में पहुंचने पर वन विभाग का अमला सतर्क हो गया है और क्षेत्र में मुनादी कराने के साथ हाथियों की निगरानी में जुट गया है।


