राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की मार लगातार जारी है। दिल्ली का AQI यानी वायु गुणवत्ता बीते कई दिनों से लगातार खराब स्थिति में देखने को मिल रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 324 दर्ज किया गया है। बता दें कि इस स्तर के AQI को बेहद खराब श्रेणी का माना जाता है। दिल्ली के विभिन्न इलाकों में वायु प्रदूषण चिंताजनक स्थिति में है और धुंध भी देखने को मिल रही है। आइए जानते हैं कि किन इलाकों में कितना है आज का AQI…
दिल्ली में AQI का हाल
- केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार अक्षरधाम और आस-पास के इलाकों में AQI 347 दर्ज किया गया है, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।
- AIIMS और आसपास के क्षेत्रों में AQI 342 दर्ज किया गया जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है।
- आनंद विहार में कोहरे की मोटी चादर छाई, AQI बिगड़कर 371 पर पहुंचा, केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने इसे ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रखा।
- इंडिया गेट पर आज सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता कम हो गई। क्षेत्र का AQI 247 (खराब श्रेणी) पर है।
दिल्ली का मौसम कैसा रहेगा?
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को राजधानी दिल्ली में हल्का कोहरा छाए रहने तथा अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। इससे पहले रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.5 डिग्री अधिक है।


