कोरबा : भारत की रियासतों को एक सूत्र में पिरोकर भारत गणराज्य की नींव रखने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को जिलेभर में हर्ष और उत्साह के साथ मनाया गया।
कलेक्टर अजीत वसंत की अपील: राज्योत्सव में शामिल होकर मनाएं छत्तीसगढ़ की प्रगति और गौरव का उत्सव
इस अवसर पर रविवार सुबह ‘रन फॉर यूनिटी (Run For Unity)’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य देश में एकता और अखंडता की भावना को सशक्त बनाना था।
बालों को मजबूत बनाने के 10 आसान घरेलू उपाय — झड़ना बंद और बाल बनें घने व चमकदार
कार्यक्रम की शुरुआत सीतामढ़ी चौक से गौ माता चौक तक की गई, जहां सर्वप्रथम सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात जिला स्तरीय एकता दौड़ का शुभारंभ हुआ, जो सरदार पटेल की मूर्ति से एनटीपीसी जमनीपाली गेट, दर्री तक आयोजित की गई।


