बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से सोमवार रात एक बड़ी घटना सामने आई है। जिले के मस्तूरी थाना क्षेत्र में स्थित एक होटल के पास जनपद उपाध्यक्ष और कांग्रेस नेता नितेश सिंह पर फायरिंग की गई। हमलावरों ने नितेश को निशाना बनाकर दो राउंड फायर किए, लेकिन वह बाल-बाल बच गए। घटना में उनके पास बैठे दो लोगों को गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में अपोलो अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया है।
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ का असर: फसलें बर्बाद, रेल यातायात बाधित, किसान परेशान
मिली जानकारी के अनुसार, यह वारदात मस्तूरी क्षेत्र के नहर पार इलाके की है, जहां नितेश सिंह अपने सहयोगियों के साथ बैठे थे। उसी दौरान तीन बाइक सवार नकाबपोश हमलावर वहां पहुंचे और अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली सीधे नितेश सिंह की ओर चलाई गई, लेकिन पास बैठे दो लोगों को लग गई। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसएसपी रजनेश सिंह, मस्तूरी थाना प्रभारी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की घेराबंदी कर जांच शुरू की और आसपास के इलाकों में नाकेबंदी कर हमलावरों की तलाश शुरू की गई है।
राजधानी की हवा होगी साफ! IIT कानपुर ने किया सफल क्लाउड सीडिंग ट्रायल, आधे घंटे में बदला मौसम का रंग
एसएसपी रजनेश सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि जिले के सभी थानेदारों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। तोरवा और मस्तूरी क्षेत्र की सीमाओं पर पुलिस टीमों को तैनात किया गया है ताकि हमलावर किसी भी दिशा में भाग न सकें। प्रारंभिक जांच में यह मामला पूर्व रंजिश या आपसी विवाद से जुड़ा होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल से खाली कारतूस बरामद किए हैं और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, हमला नितेश सिंह के पर्सनल ऑफिस के सामने हुआ, जहां वे कुछ स्थानीय लोगों से चर्चा कर रहे थे। इस बीच हमलावरों ने अचानक फायरिंग कर दी। हालांकि नितेश सिंह को कोई चोट नहीं आई है, लेकिन गोली उनके बेहद करीब से गुजरी।


