PM Narendra Modi मुंबई में इंडिया मैरीटाइम वीक-2025 के मैरीटाइम लीडर्स कॉन्क्लेव को संबोधित करेंगे। यह आयोजन भारत को वैश्विक समुद्री शक्ति और ब्लू इकोनॉमी में अग्रणी बनाने की दिशा में कदम है। इंडिया मैरीटाइम वीक 2025 (IMW 2025) का आयोजन मुंबई के नेस्को प्रदर्शनी केंद्र में 27 से 31 अक्टूबर तक चलेगा। इस विशाल आयोजन का उद्देश्य भारत को वैश्विक समुद्री केंद्र (Global Maritime Hub) और ब्लू इकोनॉमी में अग्रणी बनाने की रणनीति को दुनिया के सामने प्रदर्शित करना है। यह आयोजन भारत के मैरीटाइम अमृत काल विजन 2047 को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


