Periods stopped चीन में एक 15 साल की लड़की का ऐसा मामला सामने आया जिसने डॉक्टरों तक को हैरान कर दिया। डॉक्टरों ने उसके पेट से 2 kg clump of hair निकाला। कई महीनों से लड़की को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो रही थीं, लेकिन इस बार दर्द इतना असहनीय था कि तुरंत अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।
कैसे हुआ खुलासा?
साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, जुलाई में लड़की को उसकी मां वुहान चिल्ड्रन हॉस्पिटल लेकर गईं। जांच में पता चला कि उसका वजन सिर्फ 35 किलो था जबकि उसकी हाइट करीब 5.2 फीट थी। इसके अलावा उसे 6 महीने से Periods stopped हुए थे।
एनीमिया और दर्द की वजह
जांच में सामने आया कि लड़की को एनीमिया था। इस बीमारी में शरीर में खून की कमी हो जाती है और कमजोरी, सांस फूलना, सिरदर्द जैसी दिक्कतें होती हैं। लेकिन असली चौंकाने वाला सच तब सामने आया जब उसकी मां ने बताया कि बेटी पिछले 6 साल से अपने सिर के बाल खाती थी। इसी कारण उसके पेट में बालों का बड़ा गुच्छा बन गया था।
पेट का आकार दोगुना हो गया
बालों का गुच्छा इतना बड़ा था कि लड़की का पेट दोगुना साइज का हो गया था। डॉक्टरों ने तुरंत सर्जरी कर 2 kg clump of hair बाहर निकाला। सर्जरी के 5 दिन बाद ही लड़की ने सामान्य खाना-पीना शुरू कर दिया और उसका वजन भी धीरे-धीरे बढ़ने लगा।
कौन-सी बीमारी है ये?
डॉक्टरों के अनुसार यह स्थिति ट्राइकोफेजिया (Trichophagia) नामक एक मानसिक विकार के कारण होती है। इसमें व्यक्ति अपने बाल खाने लगता है। 2 kg clump of hair लंबे समय तक ऐसा करने से पेट में बालों का गुच्छा बन सकता है, जिससे कब्ज, डायरिया, अपच और भयंकर पेट दर्द जैसी समस्याएं होती हैं।
Read Also: कोरबा: अवैध शराब पकड़ने गई टीम पर हमला, महिला आबकारी अधिकारी से धक्का-मुक्की


