सक्ती : जिले के 21 पुलिसकर्मियों के तबादले हुए हैं, आदेश के अनुसार तीन उपनिरीक्षक, तीन सहायक उपनिरीक्षक, नौ प्रधान आरक्षक व चार आरक्षकों का तबादला हुआ है, अलग अलग थाने के पदस्थ व रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को जिले के अलग अलग थाना में पदस्थापना किया गया है।
कोरबा में हाथियों का आतंक: दंतैल हाथी ने घर में घुसकर मचाई अफरा-तफरी
साथ ही हसौद थाना में पदस्थ दो प्रधान आरक्षक नंदूराम साहू व अश्वनी जायसवाल को लाइन अटैच किए गए हैं यह आदेश एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जारी किया है, उनके जिले में पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहला सूची है।
कोरबा: यातायात पुलिस आरक्षक पर दुष्कर्म का आरोप, फरार
एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने जिले के पुलिस विभाग में तबादला आदेश जारी किया है, तबादला आदेश में में तीन उप निरीक्षक , तीन सहायक उपनिरीक्षक, नौ प्रधान आरक्षक व चार आरक्षकों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं।इसमें से कई पुलिसकर्मी लंबे समय से रक्षित केंद्र में पदस्थ थे साथ ही कई पुलिसकर्मी जिले के अलग अलग थाने में पदस्थ थे, जिसमें फेरबदल कर जिले के अलग अलग थानों में पोस्टिंग की गई है।


