बिलासपुर: थाना सिविल लाइन में दर्ज मामले में मुख्य आरोपी हीरानंद भागवानी ने जिला न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के अनुसार हीरानंद ने अपनी पत्नी नायरा भागवानी और सहयोगी मुरली लहेजा के साथ मिलकर 40 दिन में रकम दोगुना करने का झांसा देकर 100 से अधिक लोगों से लगभग 2 करोड़ रुपये की ठगी की थी। इस मामले में नायरा भागवानी और मुरली लहेजा को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।
नए मुख्य सचिव ने की राज्यपाल रमेन डेका से सौजन्य भेंट
आत्मसमर्पण के बाद हीरानंद को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने धोखाधड़ी की बात स्वीकार की। पुलिस ने उसके पास से संबंधित दस्तावेज भी जप्त किए। पूछताछ पूरी होने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। धोखाधड़ी की रकम से खरीदी गई जमीन की नीलामी कराने के लिए न्यायालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जा चुका है।


