दुर्ग : भिलाई में मातर कार्यक्रम के दौरान एक युवक का मर्डर हुआ है। 22 अक्टूबर की रात अरसनारा गांव में मातर का कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम में आकाश निर्मलकर (19 साल) अपने दोस्तों के साथ शामिल हुआ था। इसी दौरान उसका लुकेश मैत्रेय से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
भाई दूज पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बहन संग मनाया त्योहार, लिया आशीर्वाद
विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने जेब में रखा चाकू निकालकर आकाश पर कई वार कर दिए। हमले में आकाश गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। मामला नंदिनी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी लुकेश मैत्रेय के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने हत्या का आरोप लुकेश मैत्रेय पर लगाया है। उन्होंने बताया कि लुकेश कार्यक्रम में मौजूद था और विवाद के बाद हमला कर फरार हो गया। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
आरोपी फरार है, उसकी तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के गिरफ्तार होने के बाद ही विवाद की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पुलिस टीम आसपास के इलाकों और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।