रायपुर : राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में बोरवेल पार्ट्स कारोबारी के साथ दिनदहाड़े हुई 15 लाख रुपये की लूट के मामले में जांच तेज हो गई है. क्राइम ब्रांच और पुलिस की 6 अलग-अलग टीमें शहर भर में सघन जांच कर रही हैं. अब तक 700 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा चुके हैं, जिनमें कुछ संदिग्धों की तस्वीरें कैद हुई हैं. पुलिस ने लूट की धाराओं में अपराध दर्ज करते हुए 3 अज्ञात लुटेरों के खिलाफ FIR की है. पुलिस टीमों ने नाकेबंदी कर कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है.
15 अगस्त पर लाल किला जाना चाहते हैं तो ऐसे बुक करें अपनी सीट, PM मोदी को भी देख सकेंगे लाइव
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित कारोबारी चिराग जैन, जो सेक्टर-5 देवेंद्र नगर स्थित श्री. इंटरप्राइजेज के संचालक हैं, लुटेरों ने वारदात के दौरान कारोबारी को रास्ता पूछने के बहाने रोका और नकद रकम, सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए थे.
CG News : बकरी चोरी के आरोप में दो युवकों की ग्रामीणों ने की बेरहमी से पिटाई, CHC में भर्ती


